बिलासपुर

घर की नौकरानी पर भरोसा करना पड़ा भारी…कार लेकर हुई गायब, प्रार्थी ने दर्ज कराई एफआईआर

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिरगट्टी क्षेत्र अंतर्गत तिफरा निवासी घनश्याम साहू ने अपनी घरेलू सहायिका पूर्णिमा यादव के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि वे कैपिटल बस सर्विस में ड्राइवर हैं और उनकी पत्नी शिक्षक हैं। दोनों पति-पत्नी प्रतिदिन सुबह काम पर चले जाते हैं। घरेलू कामकाज के लिए तीन माह पूर्व उन्होंने पूर्णिमा यादव को नियुक्त किया था, जिस पर भरोसा कर घर व कार की चाबी भी सौंप दी गई थी।
घटना 1 जुलाई की है, जब सुबह 5 बजे दोनों अपने कार्यस्थल चले गए। शाम करीब 7:30 बजे लौटने पर देखा कि घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 10 BH 0760 गायब थी और पूर्णिमा भी घर में नहीं थी। आसपास तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिली और पूर्णिमा का मोबाइल भी बंद मिला। तब घनश्याम साहू ने पूर्णिमा यादव पर विश्वासघात कर कार लेकर भागने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 316(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत