रतनपुर

महामाया महाविद्यालय में नए जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न… विभिन्न कार्यो को लेकर दी गई स्वीकृति

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में गठित नवीन जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक 27.9.2024 को समिति के अध्यक्ष कन्हैया यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई,प्रारंभ में अध्यक्ष श्री कन्हैया यादव और सभी सदस्यों का अभिनंदन और स्वागत किया गया,महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भी अध्यक्ष और सभी सदस्यों के स्वागत के बाद बैठक में महाविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं एन. आर. सी. में ग्लास डोर, विंडो, कार्पेट, 5 खराब हुए दरवाज़े बदलना, पार्किंग में जीरा गिट्टी,कबड्डी, वॉलीबॉल मैदान में मिट्टी आदि के प्रस्ताव की स्वीकृति देते हुए सचिव/प्राचार्य डॉ अशोक लहरे के द्वारा अन्य प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए सदस्यों ने महाविद्यालय के विकास में सतत सहयोग करने का संकल्प लिया,

बैठक में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि रूप में उपाध्यक्ष नामांकित किए गए अनुविभागीय अधिकारी कोटा युगल किशोर उर्वशा, क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रतिनिधि रियाज अहमद खोखर,सामान्य परिषद के सदस्य दुर्गा प्रसाद कश्यप, रवि सिंह ठाकुर, प्रशांत यादव, प्रभु नाथ साव संतोष राव, द्वारिका प्रसाद पटेल, ज्वाला कौशिक, योगेन्द्र तंबोली, निर्मल कुमार, संजय यादव, गीता दुबे तथा विशेष रूप से अतिरिक्त तहसीलदार रतनपुर डी. के. कौशले सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राजकुमार सचदेव, प्रो. के. एस.पूसाम,डॉ जितेंद्र मिश्रा, अंकुल गुप्ता, राजकुमार कमलसेन उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी के प्रति आभार डॉ राजकुमार सचदेव ने व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...