बिलासपुर

ऑटो सवार महिला हुई उठाईगिरी की शिकार.. गले से सोने की चैन पार… साथ बैठी 2 अज्ञात महिलाओ ने दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में एक बार फिर महिलाओ के गले से सोने की चैन चोरी किये जाने का मामला सामने आया है, जिसमें ऑटो सवार एक महिला के साथ बैठी 2 अज्ञात महिलाओ ने उनकी सोने की चैन चोरी कर और उन्हें पता तक नही चला जब वह अपने घर पहुँची तो पाया गले मे पहनी सोने की चैन गायब है, जिसकी तलाश के बाद उन्होंने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया गायत्री देवी अग्रवाल लोयला स्कूल के पास सरकंडा में रहती है, जो शनिवार की दोपहर 1:40 बजे बसंत विहार चौंक से ऑटो में बैठकर अपने बहु के घर जा रही थी, जब वह रायपुर रोड में नया बस स्टैंड के पास पहुँची तो ऑटो में 2 और महिलाएं उनके पास आकर बैठी, फिर जब आगे जाकर रामा वर्ल्ड के पास उतर कर घर गई तो उनकी सोने की चैन गायब थी जिसकी खोजबीन उन्होंने आस पास की लेकिन वह नही मिला जिस पर उन्होंने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है जहाँ उन्होंने नया बस स्टैंड के पास से ऑटो में बैठी दोनों अज्ञात महिलाओ पर चोरी का संदेह जताया है। जिस पर पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओ के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...