बिलासपुर

जर्जर सड़क पर गुणवत्ताहीन मरम्मत…लापरवाही पर लोक निर्माण विभाग की सख्त कार्रवाई, उप अभियंता सस्पेंड,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लोक निर्माण विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए गए गुणवत्ताहीन कार्य को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 के अंबिकापुर शहरी क्षेत्र में किए गए बी.टी. पैच रिपेयर कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में उप अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर शहरी भाग में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 पर हाल ही में कराए गए बी.टी. पैच रिपेयर कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई थी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल, बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता ने मौके का निरीक्षण कर प्रतिवेदन एवं संबंधित तस्वीरें राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र, रायपुर के मुख्य अभियंता को भेजी थीं। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया है।

मुख्य अभियंता द्वारा प्रतिवेदन के आधार पर दोषी पाए गए अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव प्रमुख अभियंता कार्यालय को भेजा गया था। प्रस्ताव पर त्वरित निर्णय लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग अंबिकापुर के कार्यपालन अभियंता कार्यालय में पदस्थ उप अभियंता नवीन सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि के दौरान श्री सिन्हा का मुख्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल, बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। लोक निर्माण विभाग की इस कार्रवाई को सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ताहीन कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,