छत्तीसगढ़सीपत

रक्षा टीम की जागी संवेदना, बिछड़े बच्चे को मां से मिलवाया

बच्चे को अपने गोद में वापस पाकर पीडिता के ख़ुशी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहें थे

उदय सिंह

मां मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है, मुझे मेरी माँ से कोई तो मिलवा दीजिए..! इस ममता भरी गुहार पर बिलासपुर पुलिस की रक्षा टीम ने अनोखी मिशाल पेश की और ससुराल वालों की चंगुल से मां के आँचल से दूर 15 माह के बच्चे को पुलिस ने मिलवाया
पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मां के आँचल से दूर 15 माह के बच्चे को बिलासपुर पुलिस की रक्षा टीम ने सास-ससुर एवं पति के चंगुल से छुटकारा दिलाकर ग्राम सरपंच की मौजूदगी में सुपुर्द कराया है! इसके अलावा पीडिता के पति के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर कोर्ट में पेश किया! दरअसल पीड़ित महिला उमा बाई जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी निवासिनी है! उसका विवाह पडोसी जिला जांजगीर-चाम्पा के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम खटोला निवासी नामकरण ताम्रध्वज से हुआ था! आए दिन ससुराल वालों की प्रताड़ना से उमाबाई त्रस्त रहा करती थी! इसी तरह बीते कुछ माह पूर्व उमाबाई सास-ससुर और अपने पति के प्रताड़ना के खिलाफ बोल पड़ी! जिस पर ससुराल वालों ने पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया!

और पीड़िता के 15 माह के बच्चे को अपने पास रखकर माँ और बच्चे को एक दुसरे से अलग कर दिया! इससे परेशान होकर पीडिता ने बिलासपुर के महिला थाने में बच्चे को सुपुर्द कराने के लिए पुलिस से न्याय की गुहार लगाईं! जिस पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रक्षा टीम पीड़िता उमा बाई के साथ उसके मायके खटोला पहुंची और ससुराल वालों की चुंगल से बच्चे को रिहा कराकर माँ और बच्चे को मिलाने का सराहनीय कार्य किया। वहीँ बच्चे को अपने गोद में वापस पाकर पीडिता के ख़ुशी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहें थे।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...