बिलासपुर

लम्बे समय से गायब शासकीय कर्मचारी की सेवा समाप्त…आयुष विभाग ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लम्बे समय से कार्यालय से नदारद आयुष विभाग के औषधालय सेवक नकुल भारद्वाज की सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला आयुष अधिकारी ने कलेक्टर से अनुमोदन लेने के बाद 3 अक्टूबर को सेवा समाप्ति के आदेश जारी किये हैं। गौरतलब है कि नकुल भारद्वाज की नियुक्ति वर्ष 2022 में औषधालय सेवक के पद पर शासकीय होम्यो अस्पताल मोपका में की गई थी। वे तीन साल की परीविक्षा अवधि में चल रहे थे। बीच-बीच में गैर अनुमति के गायब रहने के बाद जून 2023 से अब तक कार्यालय से निरंतर गैरहाजिर रहे हैं। उन्हें कार्य पर उपस्थित होने के लिए व्यक्तिगत रूप से 5 चिट्ठी भेजकर एवं अखबार में सूचना प्रकाशित कर स्पष्टीकरण लेने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने पत्रों का जवाब नहीं दिया। उनके विरूद्ध विभागीय जांच में भी लगाये गये आरोपों की पुष्टि की गई। लिहाजा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के अंतर्गत नकुल भारद्वाज को अनुपस्थित दिनांक से सेवा से हटा दिया गया है। उन्हें नियम के अुनसार सेवा से हटाया जाना, जो कि शासन के अधीन भावी नियोजन के लिए अनर्हता न होगी की शास्ती भी दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश