बिलासपुर

खमतराई में 11 एकड़ सरकारी जमीन की खरीद फ़रोख़्त करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार… सरकंडा पुलिस ने दिखाई सक्रियता,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई में 11 एकड़ सरकारी जमीन के खरीद फ़रोख़्त के मामले में पुलिस ने दर्ज एफआईआर के आधार पर आधा दर्जन आरोपियों को ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि मामले में प्रार्थी रमेश कुमार वैष्णव निवासी अमेरी थाना सकरी हाल पटवारी हल्का नम्बर 25 खमतराई राजस्व निरीक्षक मण्डल कोनी जिला बिलासपुर ने 15.10.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि नायाब तहसीलदार/ कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर के निर्देश के पालन में मौजा खमतराई 25 स्थित शासकीय भूमि खसरा नम्बर 551 पर शदर यादव, संजय जायसवाल, द्वारा मधुसुदन राव, श्रीनिवासराव, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी, परमेश्वर सूर्यवंशी, चित्ररेखा साहू लोग अवैध रूप से खरीदी बिक्री किये हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता से देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसुदन राव, श्रीनिवास राव, चित्ररेखा साहू, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...