बिलासपुर

अरपा एनीकट में मिली अज्ञात युवक की लाश…पुलिस जुटी शिनाख्त के प्रयास में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गुरुवार को तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनका देवी मंदिर के पीछे एनीकट में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मामले में तोरवा पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर युवक की शिनाख्ती कि कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोमुहानी एनीकट के पास गुरुवार शाम करीब 4 बजे नदी मे युवक की अज्ञात लाश तैरती हुई मिली। जिसकी सूचना आसपास के लोगो ने पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंच पुलिस ने शव का पंचनामा किया। काफी प्रयासों के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है। अब स्थानीय पुलिस शहर से लगे विभिन्न थाना क्षेत्र में हुए गुमशुदगी रिपोर्ट कि जांच शुरू कर दी है ताकि युवक की पहचान होने के उपरांत मौत की वजह स्पष्ट हो सके।

error: Content is protected !!
Letest
यूजीसी अधिनियम 2026 के खिलाफ सर्व सवर्ण समाज ने किया आवाज़ बुलंद... राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, ... मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ...