बिलासपुर

बीती रात इंदिरा सेतु में दर्दनाक सड़क हादसा…हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत युवक लापता..नही हो पाई है शिनाख्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर- बीती रात शहर में फिर एक बार दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई है, वही बाइक सवार युवक लापता है,सड़क हादसा सीपत रोड महामाया चौक के पास इंदिरा सेतु पुल के ऊपर रात करीब 10 बजे हुआ है।

जिसमे तेज रफ़्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवती क़ी मौके पर ही मौत हो गई वही युवक घटना के बाद से लापता है। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद यहां से आने जाने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई,

और मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस दी,सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच युवती के शव को कब्जे में लेकर सिम्स भिजवा दी है। वही मृत युवती की पहचान नहीं हो पाई है,

बाइक क्रमांक CG 04 LT 2126 नंबर के आधार पर पुलिस मृतिका और युवक की पहचान करने में जुटी हुई है, इसके साथ ही घटना को अंजाम देने वाले फरार हाइवा चालक की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...