बिलासपुर

किसान के घर से ताला तोड़कर 8 बकरे – बकरियों की चोरी…जिले में फिर सक्रिय हुए बकरा चोर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में एक बार फिर बकरा बकरी चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का मामला सामने आया है, जिसमें सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदिकला टोना के देहानपारा में रहने वाले किसान संतोष यादव जो बकरी पालन का भी काम करते है उनके घर से बकरियों के कोठे में लगे ताले को तोड़कर 8 नग बकरे बकरियों की चोरी को अंजाम दिया गया है, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार के आस पास आंकी गई है मामले में प्रार्थी ने सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में प्रार्थी संतोष यादव ने बताया कि उसके पास कुल 30 बकरे बकरियां है, जिसे वह अपने घर मे बनाये कोठे में रखते है और बाहर से ताला लगा देते है, बीती रात भी सभी बकरियां कोठे में थी और बाहर ताला लगा था, लेकिन जब रात 3 बजे के आस पास उनकी नींद खुली तो कोठे का ताला टूटा हुआ था जिसके बाद उन्होंने गिनती की तो 6 बकरियां और 2 बकरे गायब थे, जिसे कोई अज्ञात चोर घर मे घुसकर चोरी कर ले गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...