बिलासपुर

शहर के भीतर चाकूबाजी कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार….पुलिस को मिली सफलता

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात 3 अपराधियों ने जवाली नाला रोड में पुलिस पेट्रोल पंप से काम कर घर लौट रहे कर्मचारी से चाकू मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था, वही लूट मार की इस घटना से कर्मचारी को बचाने पहुँचे युवक से भी 2 मोबाइल की लूट की गई थी। मामले में पीड़ित ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना में जुटी पुलिस ने तीनो आरोपियों को धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार मोपका निवासी विक्की साहू पुलिस पेट्रोल पंप में कार्य करता है, जो बीती रात 12 बजे के लगभग वापस अपने घर जा रहा था, तभी जवाली नाला रास्ते मे 3 युवकों ने उसे रोक लिया और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे जब उसने इसका विरोध किया तो एक युवक ने चाकू निकालकर उसपर हमला कर दिया जो उसके जांघ में लगा और खून बहने लगा,

इस दौरान एक अन्य युवक मदद के लिए वहां पहुँचा, जिसके साथ भी तीनों आरोपियों ने मारपीट करते हुए उससे भी मोबाइल और पैसों की लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी लक्की यादव पिता रामायण यादव उम्र 20 वर्ष, जित्तू उर्फ जितेंद्र अहिरवार पिता कन्हैया उम्र 23 वर्ष और विक्की उर्फ विवेक सारथी पिता सुजीत सारथी उम्र 18 वर्ष तीनो निवासी करबला को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त बटन चाकू, लुटे गए 3 मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बच्ची के एक्सीडेंट के बाद भड़की भीड़... युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक में लगाई आग, बिल्हा के गो... हत्या के प्रयास और बलवा के मामले में पांच साल से फरार पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पु... पेट्रोल डालकर पिता को जिंदा जलाने वाले बेटे की दरिंदगी, इलाज के दौरान 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कोटा में आखिर कब थमेगा लूट का आतंक? 24 घंटे में दूसरी लूट से हड़कंप! चार बदमाशों ने युवक को घेरकर पी... युवक से मारपीट कर पल्सर की लूट...तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात के चंद घंटों में पुलिस ने बरामद की बाइक कलयुगी बेटे की हैवानियत: सीपत के ग्राम सेलर में दिल दहला देने वाली वारदात, 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल... मस्तूरी:- प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी में सेंध! गरीब हितग्राहियों का पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर, ... 15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों में होगी धान खरीदी...14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी रा... मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट,