बिलासपुर

मोपका, चिल्हाटी, लगरा में फर्जी दस्तावेजों से जमीन की खरीदी बिक्री…ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शासकीय और निजी जमीन कूटरचित दस्तावेज तैयार कर खरीदी बिक्री करने वाले दो आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आवेदक प्रकाश सिंह द्वारा ग्राम मोपका, चिल्हाटी, लगरा के भूमि पर फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराने के संबंध में प्रस्तुत शिकायत पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा टीम गठित की गई। जिनके द्वारा किए गए जांच के आधार पर ग्राम मोपका स्थित भूमि खसरा नम्बर 1859/1 रकबा 1.03 एकड़ पर पंजीयन कार्यालय के मूल अभिलेख में कूट रचना कर अज्ञात आरोपियों द्वारा जमीन की खरीदी बिक्री किया गया है। उक्त जांच रिर्पोट के आधार पर वर्ष 2022 में थाना सरकंडा में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपी अमलदास विश्वकर्मा द्वारा फर्जी तरीके से उक्त खसरा नम्बर की भूमि को पंजीयन कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिलकर अपने नाम पर दर्ज करवा कर आरोपी सुरेश कुमार मिश्रा को पावर आफ अटार्नी देकर आरोपी सुरेश मिश्रा के पुत्र विनीत मिश्रा और हैरी जोसेफ के नाम बिक्री कर रजिस्ट्री कराना पाया गया। जिससे आरोपी अमलदास विश्वकर्मा को पूर्व में गिरफ्तार कर अभियोग पत्र न्यायालय पेश किया गया है। वही मामले में न्यायालय के निर्देशानुसार आरोपी सुरेश मिश्रा और हैरी जोसेफ के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने के बाद सरकंडा पुलिस ने शनिवार को दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई...