मस्तूरी

मस्तूरी :- कटहा सरकारी स्कूल में अव्यवस्था का आलम….बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़, परिजनों ने की बीईओ से शिकायत,

उदय सिंह

मस्तूरी – ब्लॉक के शास पुर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय कटहा में फैली अव्यवस्था को लेकर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को ज्ञापन सौंपा गया है। मामले में ग्रामीणों ने स्कूल के कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े करते हुए उचित कार्रवाई और पहल करने की मांग मस्तूरी बीईओ से की है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त स्कूलों में शिक्षक आए दिन अनुपस्थित रहते हैं प्राथमिक शाला में शिक्षक सत्येंद्र और पुष्पेंद्र लंबे समय से स्कूल से नदारत हैं वहीं उन्होंने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक मनोज पांडे कलेक्ट्रेट में अटैच है जिसके वजह से स्कूल में शिक्षकों की कमी बनी हुई है

जिसका सीधा असर बच्चों के पढ़ाई में पढ़ रहा है यही नहीं स्कूल प्रबंधन के अनदेखी के वजह से स्कूल में बॉथरूम तक की व्यवस्था नहीं हो सकी है शौचालय के जर्जर हालत की वजह से बच्चों को निस्तार के लिए नदी व तालाब में जाना पड़ता है। इसके अलावा पेरेंट्स मीटिंग तो दूर पढ़ाई के लिए कहे जाने पर स्कूल के शिक्षकों द्वारा उल्टा उन्हें फसाने की धमकी दी जाती है ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में साफ सफाई भी नहीं होती है इस अव्यवस्थित स्कूल में बच्चों को भेजना उनकी मजबूरी बनी हुई है ऐसे में उनके भविष्य को लेकर अब उन्हें चिंता सताने लगी है मामले में मस्तूरी बीईओ द्वारा उचित कदम उठाने की बात कहीं गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...