मस्तूरी

शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने दौरे पर निकले कलेक्टर…आत्मानंद स्कूल, नेशनल हाईवे, अस्पताल, धान खरीदी केंद्रों का लिया जायज़ा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वामी आत्मानंद स्कूल जयराम नगर की प्राचार्या समेत 5 शिक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिए। ये सब अनधिकृत रूप से स्कूल से नदारद थे। एक शिक्षक ने तो आने वाले दिन सोमवार का भी अपना हाजिरी रजिस्टर में चढ़ा दिया था। मध्याह्न भोजन की मेनू का भी पालन नहीं किया जा रहा था। कलेक्टर ने आज मस्तुरी ब्लॉक के जयराम नगर सहित कई ग्रामों का सघन दौरा किया।

शासकीय योजनाओं का फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन का हालात नजदीक से देखने निकले थे। निलंबन की अनुशंसा जिन शिक्षकों के विरुद्ध की गई है, उनमें स्वामी आत्मानंद स्कूल जयराम नगर की प्राचार्या एम मोइत्रा, व्याख्याता एलबी मनोज कुमार तिवारी, व्याख्याता एलबी उषा महानंद, व्याख्याता एलबी प्रदीप कुमार राठौर और संकुल समन्वयक गणेश राम मिरी शामिल है। डीपीआई और संयुक्त संचालक शिक्षा को यथा नियम निलंबन के प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं।

कलेक्टर श्री शरण ने बिलासपुर जिले की सीमा में ढेका से मुड़पार तक राष्ट्रीय राजमार्ग ऑथोरिटी (एनएचएआई) द्वारा बनाए जा रहे सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। ढेका के नजदीक भू अर्जन संबंधी कुछ मामला लंबित है। उन्होंने स्थल निरीक्षण कर मामले को समझा और एसडीएम बिलासपुर को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। मामला पिछले लगभग दो साल से आगे नहीं बढ़ रहा था। बिलासपुर से उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की लगभग 17 किलोमीटर सड़क की सीमा इस जिले में आती है।

उन्होंने सीमांत ग्राम मुड़पार तक दौरा कर निर्माण कार्य की प्रगति देखी। गुणवत्ता से हरगिज समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में आने वाली तमाम रुकावट को प्राथमिकता के साथ दूर किया जायेगा। कलेक्टर ने धान की खेतों का भी अवलोकन किया। जयराम नगर में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का भी जायज़ा लिया। उन्होंने बीएलओ से चर्चा कर जरूरी फॉर्मों की उपलब्धता और कामकाज की प्रगति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने जयराम नगर और मस्तुरी में स्वास्थ्य व्यवस्था का भी जायज़ा लिया। पीएचसी जयराम नगर में भवन के रिनोवेशन कार्य को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। आरइएस विभाग को ढाई लाख रुपए दिए गए हैं। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया। दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। परिसर में डॉक्टरों और स्टाफ के निवास के लिए 6 फ्लैट्स के उपयोग नहीं होने पर इसकी जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगे मस्तुरी सामुदायिक अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने नए बने अस्पताल भवन में पुराने अस्पताल को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया। एसडीएम अमित सिन्हा, बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी, राष्ट्रीय राजमार्ग ऑथोरिटी के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...