रायपुर

ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़… 9 लाख कैश के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी में ऑनलाइन सट्टा और पट्टी के जरिए अवैध जुआ संचालन करने वाले गिरोह पर पुलिस ने जोरदार कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और गुढ़ियारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की, जिसमें आरोपियों के कब्जे से 9 लाख से अधिक नगदी समेत लाखों का सामान जब्त किया गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीसीपी (क्राइम एंड साइबर) स्मृतिक राजनाला और डीसीपी (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में शहर में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान 10 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि गुढियारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो आरोपियों राजा साहू और अभय साहू को रंगे हाथों पकड़ा। जांच में सामने आया कि ये आरोपी ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे और मोबाइल के माध्यम से लोगों को आईडी उपलब्ध कराकर कमीशन कमा रहे थे। आरोपी कॉलिंग के जरिए क्रिकेट मैचों में हार-जीत पर दांव भी लगवा रहे थे।
पूछताछ में इन दोनों ने खुलासा किया कि वे मंजीत सिंह और रोहित मोटवानी के संपर्क में रहकर यह पूरा नेटवर्क चला रहे थे। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारा, जहां मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से कुछ आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ-साथ सट्टा पट्टी के जरिए भी जुआ संचालित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 9,05,238 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और अन्य सामान जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई है। गौरतलब है कि मुख्य आरोपी मंजीत सिंह गुढ़ियारी थाना का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास और जुआ एक्ट सहित करीब दो दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...