मुंगेली

रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे… 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर रिफर,

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले के सरगांव रामबोड़ स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के दौरान औद्योगिक दुर्घटना हो गई। हादसे में तीन कर्मचारी गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आने से आंशिक रूप से झुलस गए। घटना 18 जून की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्लांट में कीलन डिस्चार्ज गेट जाम हो गया था, जिसके सुधार एवं नियमित रखरखाव का कार्य किया जा रहा था।

इसी दौरान अचानक गेट खुल गया, जिससे अंदर मौजूद गर्म स्पंज आयरन की गर्मी तेजी से बाहर निकली और वहां काम कर रहे तीन कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में अमित कुमार निवासी जिला औरंगाबाद बिहार, योगेश मीणा निवासी जिला होशंगाबाद मध्य प्रदेश और अमरेश दत्ता निवासी जिला बालेश्वर ओडिशा घायल हुए हैं।

घटना के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को उपचार के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचाया। बेहतर इलाज के लिए अमित कुमार को रायपुर के कालड़ा अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी तथा जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और घायलों के उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार तीनों घायल खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य एवं स्थिर बनी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार और आवश्यक सहायता की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर लिया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार विस्तृत जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला