मस्तूरी

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की 20 सड़कों में मरम्मत के लिए मिली स्वीकृति….विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ,

उदय सिंह

मस्तूरी – विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए राहतभरी खबर सामने आई है विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा 20 प्रमुख सड़कों की मरम्मत कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि विकास की गति भी और तेज होगी।
विधायक लहरिया ने ग्रामीण अंचल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार लोक निर्माण विभाग से पत्र व्यवहार किया था। इसके परिणामस्वरूप विभाग ने 20 सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्यों को स्वीकृति दी है। इनमें पचपेडी-चिल्हाटी मार्ग (23.80 किमी), मल्हार-चिल्हाटी मार्ग (24.80 किमी), दर्री से गीधपुरी मार्ग (25.00 किमी), मस्तूरी-मल्हार-लवन मार्ग (34.00 किमी), सीपत-बलौदा-कोरबा मार्ग (14.00 किमी) सहित अन्य ग्रामीण संपर्क मार्ग शामिल हैं। इनके अतिरिक्त सीपत-बेलतरा, मोपका-खैरा-जयरामनगर, खम्हरिया-सोंठी-नवापारा, दर्रीघाट-फरहदा, कोरबी-खोंदरा, बकरकुड़ा-मटिया और बिटकुली-पोंडी-हथनी मार्ग जैसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भी मरम्मत की सूची में शामिल किए गए हैं। कुल मिलाकर 20 सड़कों पर होने वाले सुधार कार्यों से मस्तूरी, सीपत, मल्हार सहित आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बन जाने से किसानों, छात्रों, मजदूरों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सहज आवागमन मिलेगा। साथ ही व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। इन मरम्मत कार्यों के पूरा होने के बाद मस्तूरी क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी और गांव-गांव में विकास की नई राह खुलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...