बिलासपुर

पूर्व ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड…ट्रेलर चोरी के मामले में झारखंड के 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का ट्रेलर बरामद,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम झलप निवासी प्रार्थी मृत्युंजय सिंह की ट्रेलर क्रमांक सीजी 22 व्ही 1748 पेंड्रीडीह के यार्ड से चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने थाने में दर्ज कराई थी। मामले में जांच में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि उक्त चोरी की ट्रेलर रायगढ़ है जहाँ पुलिस ने दबिश देकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी रही थी तभी पता चला कि चोरी हुई ट्रेलर रायगढ़ जिन्दल पॉवर प्लॉट पार्किंग यार्ड में दिखी है, जहाँ घेराबंदी कर आरोपी खुर्शीद अंसारी एवं नेजाम असांरी को पकड़ा गया, आरोपी नेजाम अंसारी ने पूछताछ में बताया कि वह तीन साल तक प्रार्थी की ट्रेलर गाड़ी चलाता था विगत 01 माह पूर्व गाड़ी चलाना छोड दिया तथा अपने गांव पेन्डिली थाना मेराल जिला गढ़‌वा झारखण्ड में अपने साथी खुर्शीद अंसारी के साथ चोरी का प्लान बनाकर 12.11.2024 को यहां आया और मौका पाकर प्रार्थी की ट्रेलर क्रमांक सीजी 22 व्ही 1748 के जीपीएस सिस्टम एवं लॉक को पेचकश से तोड़कर 13.11.2024 की रात 01:15 बजे ले गया जो रायगढ़ में पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। आरोपी खुर्शीद अंसारी एवं नेजाम अंसारी के कब्जे से ट्रेलर क्रमांक सीजी 22 व्ही 1748 कीमती 2500000/-रूपये एवं जीपीएस, टूटा हुआ लॉक तथा पेचकश जप्त कर आरोपीयो को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में योगदानः निरीक्षक किशोर केंवट, उप निरीक्षक सुरेश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक दिवाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक बी.एस. राजपूत, प्र०आर० संतोष यादव, आरक्षक जितेन्द्र जगत का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,