बिलासपुर

सुने मकान में ताला तोड़कर घुसा चोर…नगदी, सोना चांदी नही मिला तो चोरी कर ले गया एक्टिवा, बेचने की फिराक में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत रामकृष्ण नगर मोपका निवासी प्रार्थी रमेश कुमार रात्रे के सुने मकान से 6 से 8 नंवबर के बीच ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी, लेकिन इस चोरी में चोर के हाथ सोने चांदी के जेवर और नगदी नही लगने पर उसने घर के अंदर रखे एक्टिवा क्रमांक सीजी 12 बीपीजेड 1659 को चोरी कर फरार हो गया था। घटना की शिकायत प्रार्थी ने मोपका चौकी में की थी। जिस पर पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में थी। विवेचना के दौरान आज मुखबीर से सूचना मिली कि बंधवापारा सरकंडा निवासी मुकेश यादव पिता स्व.दिनेश यादव उम्र 20 साल उक्त चोरी की एक्टिवा मोटर सायकल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर बंधवापारा में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जहाँ आरोपी के पास उक्त एक्टिवा को बरामद किया गया। जिससे पूछताछ करने पर उक्त एक्टिवा को 06.10.2024 की दरम्यिानी रात में रमेश रात्रे के घर में ताला बाहर से बंद होने पर ताला को तोडकर घर अंदर प्रवेश कर घर में रखे आलमारी में सोना चांदी एवं जेवरात को तलाश किया नही मिलने पर घर में रखे एक्टिवा को चोरी कर ले जाना बताया, उक्त एक्टिवा क्रमांक CG 12 BPZ 1659 कीमती 40000/रूपये को आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र मोपका सउनि ढोलाराम मरकाम, प्र. आर. रविकांत सैनिक, आर. चंद्रप्रकाश भारद्वाज आर. दीपक कुमार एवं महिला आर. बिंदा अवस्थी का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...