बिलासपुर

पुलिस ने चंद घंटों में अपहरण कर मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार… कब्जे से बाइक और पैसे बरामद,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे स्टेशन से पैदल घर जा रहे युवक का अपहरण कर मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपियों को तारबाहर पुलिस ने चंद घण्टों में गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी ने घटना की शिकायत जैसे ही तारबाहर थाने में दर्ज कराई पुलिस फौरन ही आरोपियों की तलाश में जुट गई थी, जिन्होंने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ में उन्होंने घटना को अंजाम देना कबूल किया है। ग़ौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़ ग्राम छीपछीपी निवासी मनोज कुमार वर्तमान में सिरगिट्टी में एक मकान में रहकर वहाँ केयर टेकर के रूप में काम करता है, जो 14 नवम्बर की देर रात चिरमिरी ट्रेन से बिलासपुर लौटा, जो सुबह तड़के लगभग 4:45 बजे पैदल सिरगिट्टी जा रहा था तभी बंगला यार्ड के पास पीछे से 2 युवक आये और उसे दौड़ाकर पकड़ लिए, जिन्होंने उसे अपनी स्प्लेंडर बाइक क्रमांक CG 10 BR 6095 में जबर्दस्ती बैठाकर अपने साथ फदहाखार ले गए और उससे मारपीट करने लगे और पैसे मांगने लगे, जब प्रार्थी ने बताया उसके पास पैसे नही है तो उन्होंने उसे अपने घर वालो को फोन कर पैसे मांगने दबाव बनाने लगे और ऐसा नही करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे, डरे सहमे युवक ने परिजनों को फोन कर पैसे मांगे, जिन्होंने आरोपीयों के बताए नंबर पर ऑनलाइन 3500 रुपए ट्रांसफर किये, इस दौरान आरोपियों द्वारा युवक से मारपीट की जाती रही, इसी बीच मौका मिलते ही युवक उनके चंगुल से निकलकर भागा और इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए मौके की ओर रवाना हुई, और निशांत नायडू उर्फ बाबा पिता स्व सुशील नायडू उम्र 24 वर्ष आदर्श नगर सिरगि‌ट्टी और करन साहू, उर्फ छोटू पिता संत कुमार साहू उम्र 22 वर्ष कुंदरापारा मिलन चौक तिफरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किये आरोपियो से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल, डंडा व पैसा पृथक पृथक जप्त किया गया तथा आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज...