राजनांदगांव

प्रदेश में जारी है वन्य जीवों का शिकार, फिर एक मादा तेंदुए को मारकर अंगों को निकाला गया…इस जिले में बढ़ी वारदातें

रमेश राजपूत

राजनांदगांव – प्रदेश में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है जिंसमे शिकारी जानवरों का शिकार कर उनके अंगों की तस्करी कर रहे है।वही एक ताज़े मामले में जिले के गंडाई से लगे मगरकुंड गांव में तस्करों ने एक मादा तेंदुए को अपना शिकार बनाया है। शिकारियों ने तेंदुआ के सामने का पैर, मूंछ और दांत काट दिया है। वही वन विभाग के अधिकारी पूरे मामले में जांच की बात कह रहे हैं। आपको बता दें मंगलवार की देर शाम वन विभाग की टीम को तेंदुए के शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद राजनांदगांव से वेटरनरी डॉक्टरों की टीम मौके पर जाकर परीक्षण किया। हालांकि इसकी मौत कैसे हुई अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है पोस्टमार्टम के बाद मृत तेंदुए के आवश्यक अंगों को जबलपुर भेजा जाएगा, जहां पर डीएनए और बिसरा जांच होगी, रिपोर्ट के बाद ही तेंदुआ के मारे जाने के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल... तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार,