बिलासपुर

कार्तिक पूर्णिमा पर हुआ विशेष आयोजन… महाआरती, ताल आरती के साथ एक लाख बातियों से की गई सांई नाथ की भव्य आरती,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साईं मावली पारिजात एक्सटेंशन कालोनी में कार्तिक मास के पूजन के तहत कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रातः काकड़ आरती के साथ पूर्णिमा की पूजा के स्वरूप त्रिपुरा जी का विशेष पाठ किया गया। पुरानी कथाओं के अनुसार आज के दिन भगवान शिव ने त्रिपुर का वध किया था इसीलिए आज विभिन्न शिव मंदिर में त्रिपुर के साथ पूजा की जाती है।

इसके पश्चात 12:00 बजे सांई का करीब 300 भक्तों ने दुग्ध अभिषेक किया। उसके बाद वही दूध भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया तत्पश्चात आरती में उपस्थित भक्तों ने भाकर भाजी का प्रसाद ग्रहण किया आज शाम की आरती के साथ विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ ताल आरती की गई। साईबाबा की आरती के लिए 301 बातियों के 301 दीप बनाऐ गए और इसके द्वारा ही सभी भक्तों ने आरती की।

इस अवसर पर कुछ समाजसेवियों व कलाकारों का सम्मान भी सांई मांउली द्वारा किया गया। जिनमें योगेश करंजगावकर, शिवानी विठालकर , सुश्री ऊषा त्रिवेंदी व कौस्तूभी पालेकर। देवेश और कौस्तूभी द्वारा ताल आरती प्रस्तुत की गई। सोनल लुखे द्वारा सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कृष्ण रूप में श्रीयुता व उनके बाल सहयोगियों ने मटकी फोड़ी व श्रीयुता ने बहुत ही मनभावन नृत्य से सबका मन मोह लिया।

सांई सेवकों की मेहनत लगन व सांई के प्रति समर्पण से कार्तिक मास के असंख्य कार्यक्रम सम्पन्न हो सके। सभी पर सांई की कृपा बनी रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...