बिलासपुर

तीर्थ स्थल में रूम बुकिंग के नाम पर डॉक्टर से 90 हजार रुपए की ठगी…ऑनलाइन नंबर निकालना पड़ा भारी,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तीर्थ स्थल में रूम बुक करने के नाम डॉक्टर के साथ 90 हजार 356 रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जहा रूम के साथ सुरक्षा निधि के नाम पर डॉक्टर से शातिर ठग ने 5 किश्तों में 90 हजार से अधिक राशि को ठगी हुई है। जिसकी लिखित शिकायत डॉक्टर ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार
तिलक नगर निवासी किरण वासूदेव देवरस द्वारा
तिरूपति देवस्थानम आन्ध्र प्रदेश स्थित वराह स्वामी मठ में दर्शन के लिए 10 और 11 दिसंबर 2024 को रूम बुक करने के लिए एक नवंबर को आनलाइन क्रोम में सर्च किया। जहा वराह स्वामी मठ की साइट ओपन हुई जिसमें प्रार्थी ने फोन करने के लिए क्लिक किया तो नो रिप्लाई हुआ और थोड़ी देर बाद ही उनके पास फिर से फोन आया। तब प्रार्थी के पास कॉल आया।

शातिर ठग ने उन्हे रूम उपलब्ध होने की बात कही। जिसपर प्रार्थी के हामी भरने के बाद ठग ने ढाई हजार रुपए प्रति रूम के हिसाब से पैसे तथा 300/- प्रति नग के हिसाब से दर्शन टिकट की जानकारी दी। जिसपर शातिर ठग द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड में 25 हजार 800 रुपए प्रार्थी ने गूगल पे पर भेज दिया। जिसके बाद शातिर ठग ने सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम से 15200 देने की बात कही। जहा प्रार्थी ने गलती से 15200 के जगह 15 हजार रुपए डाल दिया।

जिसके बाद शातिर ठग ने सर्वे नही चलने, पैसे रिफंड सहित पैसे पूरा आने के बाद ही बुकिंग कन्फर्म होने का झांसा देकर गुगल पे से क्यू आर कोड में क्रमश: 25800,15200, 15000, 17178,17178 कुल जुमला 90356 रूपये की ठगी को अंजाम दिया।प्रार्थी को जब तक समझ आ पाता तब तक इसके साथ ठगी की घटना घट चुकी थी। मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...