बिलासपुर

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी जिले वासियों की फरियाद, प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई के दिये निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी आवेदकों की मांगों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर आवश्यक कार्यवाही की बात कही। जनदर्शन में आज कुल 171 आवेदन प्राप्त हुए।कलेक्टर ने विभिन्न गांव से आवास की मांग को लेकर आये लोगों से कहा कि अभी ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है, जिसमें परिवार की मूलभूत जानकारी के साथ-साथ आवास की जानकारी भी ली जा रही है।सर्वे के बाद जरूरतमंद लोगों को शासन द्वारा पक्का आवास दिया जाएगा। जनदर्शन में ग्राम-नवापारा निवासी दिव्यांग नंदराम पटेल, ग्राम दर्रीपारा निवासी दिव्यांग धनलाल बघेल एवं ग्राम अमेरी निवासी पूनम वस्त्रकार ने इलेक्ट्रॉनिक ट्राईसायकिल की मांग की। इन तीनों आवेदन को टीएल में लेते हुए समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बिलासपुर निवासी रूबी नामदेव ने 04 वर्षीय बच्चे के निःशुल्क शिक्षा हेतु स्कूल में दाखिला के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इसे टीएल में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। ग्राम बिजौर निवासी बिजेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अपने 03 वर्षीय दिव्यांग पुत्र के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने मामले को जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा।ग्राम पंचायत महमंद के निवासियों ने सड़क निर्माण के लिए आवेदन देते हुए बताया कि शांति विहार में सड़क नहीं होने के कारण वहां के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना भी होती है। कलेक्टर ने सड़क निर्माण के लिए सीईओ जनपद बिल्हा को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। ग्राम पंचायत भैसाझार के सरपंच ने ग्राम बधालीखुर्द के प्राथमिक शाला डबरी पारा के छत जर्जर होने की जानकारी देते हुए मरम्मत कराने की मांग की।कलेक्टर ने इसे टीएल में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को मरम्मत के लिए निर्देशित किया। ग्राम बीजा के ग्रामीणों ने गांव के कोटवार की शिकायत करते हुए उन्हें हटाने की मांग की। कलेक्टर ने एसडीएम तखतपुर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश पर दिए।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...