बिलासपुर

रफ्तार का कहर:- तेज रफ्तार अनियंत्रित कार टकराई बिजली खंबे से…शार्ट सर्किट से 3 दुकानों में लगी आग,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रफ्तार के कहर से एक बड़ा हादसा शनिवार तड़के सुबह रामा मैग्नेटो मॉल के पास हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार की बिजली खंभे में टकराने के बाद हुए शॉर्ट सर्किट से पास के तीन दुकानों में आग लग गई जिससे लाखों का नुकसान हुआ है तो वही एक कुत्ते की भी मौत हो गई है

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है जहां श्रीकांत वर्मा मार्ग रामा मैग्नेटो मॉल के पास ब्लैक कलर की वरना कार सीजी 15 डी डबल्यू 8055 तेज़ रफ़्तार से एक बिजली खंभे से टकरा गई। जिससे बिजली खंबे में पहुंचे क्षति के कारण तीन दुकानों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

आग लगने की वजह से दुकान में मौजूद सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ जिसकी वजह से आग ने भयावह रूप ले लिया। हालांकि घटना के बाद इसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।

तब तक दुकान में मौजूद लाखो के समान के साथ एक पालतू कुत्ता भी जलकर खाक हो चुका था। इधर मामले में तारबाहर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...