बिलासपुर

शहर में उठाईगिरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार….. गिरोह बना कर घटना को दे रहे थे अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने बिलासपुर पुलिस चाहे लाख जतन करले पर अपराधी वारदात को अंजाम दे ही देते है, वही शुक्रवार को कार का शीशा तोड़कर सवा लाख रु की उठाईगिरी की घटना सामने आई, लेकिन कुछ ही घंटों में उठाईगिरी करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये लोग तमिलनाडु, बिहार, और महाराष्ट्र के रहने वाले है और अपनी महिला साथियों के साथ रेलवे क्षेत्र में रुके थे, जो गिरोह बनाकर अलग अलग इलाकों में उठाईगिरी की घटना को अंजाम देते थे। जिन्हें पुलिस की सक्रियता से हिरासत में ले लिया गया है। जिला पुलिस ने इस मामले में गिरोह का पर्दाफाश करते हुए खुलासा करते हुए पत्रवार्ता में बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी अलग-अलग समूह बनाकर खड़ी कार के शीशे को तोड़ कर घटना को अंजाम देते थे,

जिनके पास से नगद रकम एवं लेपटॉप बरामद किया गया है। आपको बता दें टिकरापारा दयालबंद निवासी ऋषि केसरी को ईंट भट्‌ठा में काम करने वाले मजदूरों का पमेंट करना था, जिसके लिए वे शुक्रवार की शाम गांधी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक गए थे। जहाँ से उन्होने लेबर पमेंट के लिए करीब सवा लाख रुपए निकाला, और फिर रुपयों को काले रंग के बैग में रखकर कार की सामने की सीट में रखने के बाद अपने दोस्त यतीश गोयल के यहां शादी समारोह में शामिल होने शिव टॉकीज चौक के पास स्थित जगन्नाथ मंगलम भवन पहुंचे, और बाहर इनोवा कार को खड़ा कर अंदर चले गए. पर जैसे ही ऋषि केसरी अंदर पहुंचे। इसी बीच पहले से घात लगे बैठे अज्ञात बदमाशों ने कार के दरवाजे का शीशा तोड़कर कार के अंदर रखे रूपयों से भरा बैग से कैश निकाल कर फरार हो गए।

वही करीब आधे घंटे बाद जब ऋषि केसरी शाम करीब 6 बजें वापस जाने के लिए कार के पास पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए उन्होंने देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था और अंदर से बैग में रखे रुपए गायब थे। जिसके बाद उन्होंने उठाईगीरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी वही सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई और चंद घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने इंदु चौक के पास भी एक उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसमे लैपटॉप और बैग शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले,