मल्हार

बेटे ने आत्महत्या नही की थी, हुई है हत्या…. लाचार पिता न्याय की आस में लगा रहा गुहार, मल्हार पुलिस नही कर रही जांच!

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के कलेक्टर और एसपी के दर में गुहार लगा रहा यह पिता अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग कर रहा है, जिसने जिले के मल्हार पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी प्रक्रिया के तहत दंड दिए जाने की मांग कर रहा है। जिन्होंने बताया कि उनके बेटे ने आत्महत्या नही की थी बल्कि उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है, वही फर्जी सुसाइड नोट बरामद कर पुलिस भी मामले को चलता कर रही है। कलेक्टर और एसपी से शिकायत कर प्रार्थी उदय सिंह पिता मनहरण सिंह निवासी ग्राम नेवारी करियाताल चौकी मल्हार ने बताया कि उनका बेटा दीपक सिंह मोपका शराब दुकान में सेल्समैन था,

जिसकी 22.10.2024 की रात जहर पिलाकर तथा फांसी के फंदे में लटकाकर हत्या की गई है तथा फर्जी सुसाइड नोट लिखकर हत्या की वारदात को आत्महत्या दिखाने की साजिश रची गई है।मृतक दीपक की संदिग्ध लाश एक घर की बाड़ी में पेड़ पर लटकी हुई मिली थी, उक्त घर की पुत्री से दीपक का प्रेम संबंध था जिसकी वजह से युवती के परिजनों और दीपक के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। एक महीने पहले दशहरा के पूर्व युवराज सिंह उर्फ बंटी की हत्या की घटना हुई थी, जिस मामले में उनके बेटे पर संदेह जताया जा रहा था, और अब उनके बेटे दीपक की हत्या कर दी गई है,

जिसे किसी शातिर अपराधी द्वारा साजिश पूर्वक अंजाम दिया गया है, लिहाजा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। वही उन्होंने यह भी अंदेशा जताया है कि पुलिस बिना जांच के ही युवराज सिंह की हत्या के आरोप में उनके बेटे दीपक सिंह को अपराधी मानकर और दीपक सिंह की हत्या को आत्महत्या मानकर दोनों ही मामले का खात्मा न कर दे। बहरहाल मल्हार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है जिससे हताश पिता ने दोनों ही मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग जिला एवं पुलिस प्रशासन से की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: स्कूल समय में फिर बदलाव...नया आदेश जारी, जानिए अब किस समय लगेंगी कक्षाएं, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक... छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप...137 किलो अवैध गांजा जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 कार भी ... राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का हुआ बड़ा खुलासा... विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किये गए 31 मोटरसाइ... बिलासपुर: सफाई कर्मचारी से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप....बोदरी नगर पालिका अध्यक्ष पति सहित 2... किसान, युवा, महिला और अधोसंरचना पर फोकस से बढ़ेंगे विकास और रोजगार के अवसर....छत्तीसगढ़ के आधुनिक वि... भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी... विकास चंद्रमौली शर्मा बने प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, युवती से झपटमारी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे... मोबाइल, नगदी सहित स्कूटी बरामद कोटा में ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला...आपसी विवाद बनी वजह, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज VIDEO मस्तूरी: जमीन विवाद में हिंसक झड़प…विरोध करने पर परिवार सहित मारपीट, एफआईआर दर्ज