बिलासपुर

पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2022-23 का शुभारंभ….मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी है विजेता

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र द्वारा आयोजित पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2022-23 का शुभारंभ तिफरा स्थित कल्याण केन्द्र बिलासपुर में प्रातः 11.30 बजे किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कपनीज के अंतर्गत आने वाले विभिन्न रीजन की सात टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ छ.स्टे.पॉ.डि.कं.लिमि. बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता जी.आनंद राव के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य अभियंता उत्पादन कंपनी कोरबा पूर्व विमल मिश्रा की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री राव ने कहा कि कंपनी द्वारा ऐसे आयोजन का उद्देश्य है अधिकारी कर्मचारी खेल के माध्यम से तनाव रहित रहें। उन्होंने कहा हार-जीत मायने नहीं रखता, सभी में आपसी भाईचारा बनी रहे और टीम भावना से खेलें। श्री राव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विभिन्न क्षेत्रों से पधारे हमारे अधिकारी एवं कर्मचारीगणों का आपसी समन्वय में वृद्धि होती है साथ ही अपनी बेहतर कार्यशैली का उल्लेख कर दूसरे कर्मचारियों को भी प्रेरित करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव कार्यपालन अभियंता अमर चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मैदान में हार-जीत की भावना से बढ़कर खेलभावना होना चाहिए।

उन्होेंने कहा कि खेल मैदान में उतरने वाले सभी खिलाड़ी विशेष होते हैं, कोई दिल जीतता है, कोई ट्रॉफी और कोई आत्मविश्वास इसलिए मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी विजेता है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तरीय इस टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा में सात टीमों यथा मेजबान टीम बिलासपुर क्षेत्र, कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम, रायपुर केन्द्रीय, रायपुर क्षेत्र, दुर्ग क्षेत्र एवं मडवा क्षेत्र के खिलाड़ियों एवं मैनेजरों ने खेल भावना से खेल प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। बिलासपुर क्षेत्र में इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 से 25 फरवरी 2023 तक किया जा रहा है। समारोह का समापन दिनांक 25 फरवरी को तिफरा स्थित कल्याण केन्द्र बिलासपुर में किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप, कल्पना घाटे, अधीक्षण अभियंता पी.के.कोमेजवार, बी.पी.जायसवाल कार्यपालन अभियंता पी.आर.साहू, एच.के.मंगेशकर, सुरेश जांगडे, सहायक अभियंता संजीव केशकर, पी.के.चौबे प्रशासनिक अधिकारी श्री कन्हैया बेहरा, दीपक तिग्गा, प्रकाशन अधिकारी मुकेश माथुर सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित हुए।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...