बिलासपुर

फर्जी दस्तावेजों के माध्यम जमीन की खरीदी बिक्री का मामला…2 आरोपी हुए गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन खरीदी बिक्री करने वाले आरोपियों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सकरी के तहसीलदार अश्वनी कुमार कंवर की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायत में तहसीलदार अश्वनी कुमार कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि सकरी के जमीन को भूईयां एप सिटीजन पोर्टल में फर्जी रजिस्ट्री पेपर अपलोड कर नामातंरण कराने का प्रयास किया गया था। जिसकी भनक तात्कालिक तहसीलदार अश्वनी कुमार कंवर को लगी। जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत 05 अलग-अलग अपराध दर्ज कराया था। घटना के उजागर होने के बाद सागरदीप कालोनी फेस 2 उसलापुर निवासी मुख्य आरोपी कुलदीप पाण्डेय और अमेरी निवासी जितेन्द्र सिंह ठाकुर फरार चल रहे थे। जिन्हे पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सकरी और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दोनो आरोपियों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...