मस्तूरी

मस्तूरी सेवा सहकारी समिति प्रबंधक पर गिरी कार्रवाई की गाज… धान खरीदी प्रकिया में लापरवाही,

उदय सिंह

बिलासपुर – सेवा सहकारी मस्तूरी के प्रबन्धक मनोज रात्रे को अपने कार्य मे लापरवाही करना भारी पड़ गया। उपायुक्त सहकारिता मंजू पांडेय द्वारा उन्हें समिति प्रबंधक एवं धान खरीदी प्रभारी के पद से पृथक करने हेतु आदेशित किया गया है। सेवा सहकारी समिति मस्तूरी के समिति प्रबंधक मनोज रात्रे 29/11/2024 को दोपहर 12:30 बजे तक न तो धान खरीदी केंद्र में उपस्थित हुए न ही फोन उठाया। जिससे धान खरीदी के लॉगिन हेतु उनके मोबाईल में प्राप्त होने वाले ओटीपी प्राप्त नही किया जा सका व खरीदी कार्य बाधित हुई। जिसकी लगभग 28 किसानों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त शिकायत की गई ।इस सम्बंध में समिति के अध्यक्ष द्वारा उप पंजीयक को लिखित में अवगत कराया गया। धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य को गम्भीरता से न लेने तथा लापरवाही के कारण धान खरीदी कार्य बाधित होने के फलस्वरूप उपायुक्त एवं उपपंजीयक द्वारा समिति प्रबन्धक को तत्काल पद से पृथक करने हेतु समिति के प्राधिकृत अधिकारी को आदेशित किया गया एवं स्पष्टीकरण जारी कर सेवा नियम के अनुसार कार्यवाही करने निर्देश दिया । जिसके पालन में समिति प्राधिकृत द्वारा तत्काल प्रभाव से अन्य कर्मचारी को समिति प्रबंधक का प्रभार दिया गया तथा रिस्दा खरीदी केंद्र का प्रभार बदला गया ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल