छत्तीसगढ़बिलासपुर

मोदी की जीत की खुशी में उनके फैन ने फ्री में की हेयर कटिंग और शेविंग, सेलून में लगी लोगों की कतार।

एक जेंट्स ब्यूटी पार्लर संचालक ने अनोखे अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने की खुशी को सेलिब्रेट किया। इस दिन उन्होंने अपने संस्थान में सभी ग्राहकों के लिए फ्री हेयर कटिंग और शेविंग का ऑफर दिया

सत्याग्रह डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने 353 सीट पर जीत दर्ज कराते हुए एक बार फिर सत्ता सुंदरी हासिल कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जिस दिन से भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की भारी जीत की खबरें आई है ,तब से देश भर में जश्न का माहौल है । मोदी के समर्थक अपने ही अंदाज में इस जीत की खुशी मना रहे हैं । जिस दिन चुनाव परिणाम घोषित हुए उस दिन सूरत के एक व्यापारी ने अपनी दुकान की पूरी साड़ियां महिलाओं को मुफ्त में दे दी थी तो वही बिलासपुर के गोल बाजार में गुप्ता नमकीन ने सबको मुफ्त में चाय और नाश्ता कराया था। अब एक और मोदी भक्त ने अपने ही अंदाज में मोदी जी के जीत का जश्न मनाया ।गोल बाजार में दिल हरण श्रीवास ओके जेंट्स ब्यूटी पार्लर चलाते हैं । दिल हरण व्यावसायिक सैलून संघ के उपाध्यक्ष भी हैं। सोमवार को उन्होंने अपने सलून में फ्री हेयर कटिंग और शेविंग का ऑफर दिया। इसके लिए उन्होंने बाकायदा एक कूपन भी छुपाया। इस कूपन का वितरण उन्होंने निशुल्क किया और सभी कूपन धारियों की हेयर कटिंग और शेविंग फ्री में की। बाकायदा नमो टी शर्ट पहन कर दिन भर बड़े मजे से वे या काम करते रहे। करीब 200 ग्राहकों की उन्होंने सोमवार को फ्री कटिंग और शेविंग की। दिल हरण ने कहा कि मोदी जी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने से उन्हें भी बेहद खुशी मिली है और वे अपनी खुशी को इस तरह लोगों से बांटकर खुशी को सेलिब्रेट कर रहे हैं ।

वैसे तो दिल हरण के इस सेलून में रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक शेविंग कटिंग और अन्य सेवा लेने के लिए आते हैं , लेकिन सोमवार का दिन उनके लिए कुछ खास रहा। जब वे यहां पहुंचे तो उन्हें पता चला कि सोमवार के दिन तो दिल हरण कटिंग और शेविंग की सेवा फ्री दे रहे हैं ।वैसे कई लोगों को इसकी खबर भी थी और वे सिर्फ फ्री में कटिंग और शेविंग कराने के लिए ही दिल हरण के यहां पहुंचे थे। मुफ्त में कटिंग और शेविंग कराने वाले जहां दिल हरण के इस अंदाज के मुरीद हो गए वहीं फ्री की की इस सर्विस का उन्होंने भी लाभ लेते हुए खुशी जाहिर की।

आम दिनों में दिल हरण के सलून में भीड़ रहती है ,लेकिन इस सोमवार को जब उन्होंने नरेंद्र मोदी और भाजपा की जीत की खुशी में अपने संस्थान में फ्री कटिंग और शेविंग का अनोखा ऑफर दिया तो लोग जैसे यहां उमड़ पड़े। कूपन हाथ में लिए अपनी पारी का सभी इंतजार करते रहे। बात सिर्फ फ्री हेयर कटिंग शेविंग कि नहीं थी, यहां पहुंचने वाले भी अधिकांश मोदी भक्त थे , जिनके लिए इसमें शामिल होना भी जश्न मनाने का ही एक तरीका था, और उन्होंने इस तरह फ्री में हेयर कटिंग और शेविंग करा कर मोदी जी के जीत को सेलिब्रेट किया।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज,