बिलासपुर

एटीएम मशीन में पट्टी लगाकर पैसे निकालने वाला गिरोह सक्रिय… फिर शहर के 3 एटीएम में मिले सीसीटीवी फुटेज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ए टी एम मशीन के शटर में पट्टी लगाकर पैसे निकालने वाले 2 शातिर आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले है, जिसमें आरोपी मशीन में छेड़छाड़ कर पट्टी लगा देते है और दूर खड़े होकर नजर बनाए रखते है जैसे ही कोई ग्राहक पैसे निकालने जाता है उसके पैसे मशीन में फंस जाते है, जो जब वहाँ से चले जाते है तो आरोपी जाकर पैसे निकाल लेते है। ऐसे ही 1 आरोपी को कुछ दिनों पहले पुलिस ने पकड़ा था, वही अब 2 और आरोपी शहर में सक्रिय नजर आ रहे है। जिनकी शिकायत प्रार्थी विरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ट्रांजेक्सन सोल्युशन इंटरनेशल प्रालि के जिला कार्यवाहक ने की है जो एसबीआई के एटीम की मेंटेनेंस का कार्य करती है। जिन्हें काल सेंटर से काल आया कि राजकिशोर नगर एसबीआई बैंक का एटीएम काम नही कर रहा है रूपये नही निकल रहा है जाकर चेक करने पर वहां पर लगे दोनो एटीएम मे तकनिकी समस्या थी, तब वहां लगे सीसीटीव्ही कैमरा को चेक किया गया तो दो व्यक्ति एटीएम के सटर बाक्स के पास एक काले कलर पट्टी लगाते हुए दिखे जो दो अज्ञात व्यक्ति एटीएम के सटर बाक्स मे पट्टी लगाकर रूपये निकालते हुए दिखाई दे रहे है उक्त दोनो एसबीआई से कुल रकम 11200/-रू को दो अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा एटीएम से चोरी कर निकाल लिया गया है। वही इसके बाद 27.07.2024 को सुबह करीब 08:00 बजे सूचना मिली कि महामाया चौक के आगे कोनी रोड सरकंडा मे लगी एसबीआई का एटीएम काम नही कर रहा है जाकर चेक किया गया तब रूम मे लगे सीसीटीव्ही कैमरा चेक किया तो वहां दो व्यक्तियो के द्वारा सटर बाक्स के पास पट्टी लगाते दिखाई दे रहे है जो सुबह करीब 08:33 बजे एसबीआई के एटीएम क्रमांक FFBQ015142059 मे पट्टी लगाकर ग्राहक के आने का बाहर इंतिजार कर रहे थे जो उन्हें देखकर भाग गये। मामले में पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल...