बिलासपुर

मार्मिक चेतना वेलफेयर सोसायटी ने चौपाल लगाकर किया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम

बिलासपुर – प्रतिष्ठित संस्था मार्मिक चेतना वेलफेयर सोसाइटी द्वारा लगातार जनकल्याण एवं जन जागरूकता के लिए चौपाल लगाई जा रही है जिसमें बच्चों एवं महिलाओं को विभिन्न संवेदनशील विषय पर चर्चा लगातार अनेक अनेक जगहों पर की जा रही है जिसमें मुख्य रुप से बच्चों को अच्छे स्पर्श एवं बुरे स्पर्श के प्रति ज्ञान कराया जा रहा है वहीं अगर उनके साथ बुरा स्पर्श होता है तो उनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित की जा रही है साथ ही साथ उन्हें आत्मरक्षा के सरल तत्काल उपाय के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, उन्हें स्कूल जाने एवं शिक्षा के साथ जोड़ने के लिए अनेक गतिविधि की जा रही है ताकि हो शिक्षा से जुड़ सकें | इस दौरान सरकंडा क्षेत्र के इमलीभाटा में कार्यक्रम किया गया जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा बच्चों के ऊपर अश्लील टिप्पणी करने पर उस कार्यवाही की गई,

किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी मिथ्या समस्या एवं समाधान पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत व संक्रमण से बचाने के लिए जागरूकता फैलाते हुए निशुल्क सैनेटरी पैड वितरण किया जा रहा हैं। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अंकिता पाण्डेय शुक्ला ने महिलाओं के साथ माहवारी पर खुलकर बात कर उन्हें स्वच्छ व स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक किया, एवं माहवारी मिथ्या समस्या समाधान पर विशेष जानकारी प्रदान की आसपास के इलाकों में घरों में काम करने वाली व झुग्गी बस्ती में रहने वाली जरूरतमंद महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होती है इसलिए उन्हें के उपयोग के लिए कहा गया एवं निशुल्क पैड प्रदान भी की गई, अभिभावकों को नशा छोड़ने एवं बच्चों के सामने नशा न करने के लिए समझाइश दी गई साथ ही साथ बालिका शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान संस्था सदस्यों द्वारा महिलाओं को बताया कि माहवारी के दौरान सफाई का बहुत ध्यान रखना चाहिए जानकारी व सुविधा के अभाव में आज भी कई महिलाएं माहवारी के दौरान गंदे कपड़े का इस्तेमाल ही करती हैं, जिससे उन्हें बाद में संक्रमण व अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों के शिक्षा के प्रति कोई भी लापरवाही ना करें और बेटा बेटी में भेद भाव न करते हुए समान शिक्षा एवं पोषण का प्रावधान रखें इस दौरान भारती शर्मा, अनिकेत कश्यप आशु साहू ललित सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे |

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज