बिलासपुर

मंगला शराब भट्ठी के पास बाइक सवार युवक से नगदी और सोने के अंगूठी की लूट…4 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला शराब भट्ठी के सामने से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक से 4 आरोपियों ने मारपीट करते हुए नगदी और सोने की अंगूठी की लूट को अंजाम दिया है। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मनीष कुमार कश्यप अभिषेक विहार के सामने रहता है जो निजी कोल फील्ड कंपनी में मैनेजर के रूप में काम करता है, जो शाम 4 बजे अपने काम से वापस घर लौट रहा था तभी मंगला शराब दुकान के सामने 4 युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट करने लगे, जिससे वह गाड़ी से गिर गया जिसके जेब से पर्स जिसमें 2000 रुपए नगद और हाथ मे पहनी सोने की अंगूठी मूल्य लगभग 12000 रुपए को आरोपी मोनू गौतम, अमीर खान और उसके 2 अन्य साथियों द्वारा लूट कर फरार हो गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मोनू गौतम , अमीर खान और उसके दो अन्य साथी के खिलाफ धारा 309(6)-BNS के तहत मामला दर्ज कर सरगर्मी से उनकी तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...