रायगढ़

एयरगन और चाकू की नोक पर लूटपाट के आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने कब्जे से हथियार और नगदी की बरामद,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – गन और चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एयर गन और चाकू सहित लूट की 2000 रकम बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हालाहुली निवासी कृपालु विश्वास ने खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 4 दिसंबर की रात लगभग 11:30 बजे,पनझर निवासी रामतोष सिदार और उसका एक साथी काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से आए। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए सामान मांगा। जब कृपालु ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने एयरगन और चाकू निकालकर उसे डराया और दुकान में घुसकर उसकी जेब से 9,360 नकद लूट कर फरार हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने खरसिया पुलिस से की। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए रामतोष सिदार को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयर गन और चाकू सहित लूट की 2000 रकम बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उधर उसके साथ घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी अब भी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सउनि राजेश दर्शन, प्र० आर संजय मिंज, योगेश साहू, आर विसोप सिंह, आर अमित नट की अहम भूमिका रही

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...