बिलासपुर

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बंद कमरे में मिली महिला की संदिग्ध लाश…हत्या या कुछ और, पुलिस जुटी जांच में,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शुक्रवार देर रात में चांटापारा स्थित एक घर में महिला की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। जिसकी सूचना मिलते सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकनगर के चांटापारा का है। जहां तिलकनगर हनुमान मंदिर के पीछे स्थित मकान में रहने वाली जोली सुखनंदन (परित्याक्ता) अकेले रहती थीं। शुक्रवार शाम उनके मकान से तेज बदबू आने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

कमरे में पहुंचने पर सोफे पर महिला की लाश मिली। चारों ओर कपड़े और सामान बिखरे हुए थे। महिला के बाल कटे हुए सोफे के पास पड़े थे, बताया जा रहा है कि जोली सुखनंदन का तलाक हो गया था। इसके बाद से वे अपने मायके में ही रह रही थीं। परिवार के अन्य सदस्य यदुनंदन नगर में रहते हैं, जबकि जोली अकेले तिलकनगर स्थित मकान में रह रही थीं।

बताया जा रहा है कि महिला कि लाश तीन से चार दिन पुरानी है। हालाकि महिला की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। इधर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर तैनात कर दिया है। जिसके बाद ही जांच में गति मिल सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच सिविल लाइन पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...