बिलासपुर

बिलासपुर:- मारपीट के मामलों में कई घायल…आपसी रंजिश बनी विवाद की वजह,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आपसी रंजीश मिटाने मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में घटे इस मामले में प्रार्थी के शिकायत के बाद आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। पहला मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुदंड का है। जहा रहने वाले प्रार्थी अमर कुमार कुर्रे ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 07.12.2024 को सुबह करीबन 09.30 बजे वह अपने घर में था उसी समय दीनदयाल कालोनी निवासी उसका भाई दीप कुमार कुर्रे वहा पहुंचकर पुरानी रंजीश को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे पेचकर से मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिससे प्रार्थी के सिर सहित अन्य शरीर के हिस्सों में चोट आई है। इधर इसी तरह दूसरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास ब्लाक 37 निवासी शाहरूख कुरैशी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह बसंत बिहार लोयेला रोड ताज मटन सेंटर में काम करता है। जो 6 दिसंबर को उक्त मटन सेंटर से काम कर वापस घर जा रहा था। तभी अटल आवास ब्लाक नं 37 के सामने पहुंचा था तभी मोहल्ले का लूक्कू मिला जो प्रार्थी के साथ गाली गलौज कर पास में रखे नुकीली चीज से मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिससे प्रार्थी के सिर, दाहिने आंख के बाजू, बांये कान के पास चोट लगा है। इन दोनो ही मामलो मे स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख...