बिलासपुर

बिलासपुर:- बच्ची के साथ ट्रेन के नीचे कूदी महिला…दोनों की हुई दर्दनाक मौत,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शनिवार देर शाम अज्ञात महिला ने चलती ट्रेन के नीचे छोटी बच्ची के साथ कूदकर जान दे दी। सूत्रों की माने तो बच्ची की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। लेकिन महिला की सांस एक्सीडेंट के बाद भी कुछ घंटे तक चल रही थी लेकिन सही समय में हॉस्पिटल नहीं पहुंचने के कारण रास्ते में ही महिला ने भी दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कलमीटार और घुटकू स्टेशन के बीच का बताया जा रहा है। जहां शनिवार शाम करीब 6 बजे वहां से गुजर रही मालगाड़ी के नीचे अज्ञात महिला एक बच्ची के साथ कूद गई। जिससे महिला के दोनो पैर कट गए। जिन्हे रेल्वे विभाग के कर्मचारियों ने ट्रेन में ही उसलापुर लाकर छोड़ा। जहां करीब एक घंटे तक महिला और मृत हो चुकी बच्ची स्टेशन की बाहर मदद के लिए तड़पती रही। लेकिन मौके पर कोई भी नही पहुंचा। इधर घंटो बाद 112 की टीम उसलापुर स्टेशन पहुंच दोनो को करीब 8.20 बजे सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों की टीम ने महिला और बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हालाकि अब तक महिला और बच्ची की शिनाख्ती नही हो सकी है, जिन्हे फिलहाल सिम्स के शव गृह में रखा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...