बिलासपुर

बिलासपुर:- 30 लाख रुपए लेकर फरार हुआ ड्राइवर… निजी कंपनी के अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में काम करने वाली ठेका कंपनी ईगल हंटर कंपनी के ऑपरेशन हेड के ड्राइवर के द्वारा 30 लाख का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां देर रात लघुशंका के लिए प्रार्थी के उतरते ही ड्राइवर ने बड़ी ही चालाकी से गाड़ी में रखे 30 लाख रुपए लेकर रफू चक्कर हो गया है। घटना की शिकायत ग्राम सकालो गांधीनगर सरगुजा निवासी आलोक कुमार गुप्ता ने सकरी थाने में की है। जहां उन्होंने बताया है कि वह ईगल हन्टर कंपनी के ऑपरेशन हेड है। जो 05.12.2024 की रात्रि 10 बजे अपने ब्रेजा कार क्र. CG 15 ED 3271 में रायपुर से अंबिकापुर जाने के लिए निकला था उसी दिन करीब 7 बजे शाम को जसविंदर सिंह सरगुजा द्वारा दुकान के लिए जमा करने हेतु बलरामपुर एवं सरगुजा जिला के लिए सिक्युरिटी मनी 30 लाख रूपये लाल रंग के झोले में मुझे लाकर दिया था। जिसे प्रार्थी ने अपने ड्रायवर सुमित विश्वास को गाडी में रखने के लिए दिया उसके बाद दोनों कार से अंबिकापुर जा रहे थे। जहां देर रात करीब 1 बजे सकरी बाईपास के पास पहुंचे थे। तभी लघुशंका के लिए प्रार्थी सकरी बाईपास के पास रुका। जिसके लघुशंका के दौरान उसका ड्राइवर गाड़ी से पैसे को लेकर रफूचक्कर हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी ड्राइवर सुमित विश्वास नहीं मिला। प्रार्थी ने गांव सकालो में भी उसकी तलाश की। लेकिन वह नही मिला। जिसपर प्रार्थी ने घटना की शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराया है। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 316(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...