बिलासपुर

डीजे और लाउडस्पीकर पर निगरानी समिति रखेंगी नजर….सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन होने पर होगी एफआईआर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ध्वनि प्रदूषण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की दिशा-निर्देशों का जिले में कड़ाई से पालन किया जायेगा। निर्धारित मानक एवं समय-सीमा का उल्लंघन करने वाले डीजे एवं मैरिज पैलेस के लाईसेंस जब्त किये जाएंगे। सामग्री बरामद किये जाने के साथ प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी। कलेक्टर सौरभकुमार के निर्देश पर एडीएम आरए कुरूवंशी ने आज मंथन सभाकक्ष में मैरिज पैलेस एवं डीजे-धुमाल पार्टियों के संचालकों की बैठक लेकर इस आशय के सख्त निर्देश दिए। ध्वनि प्रदूषण के संबंध में कार्रवाई तेज करने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त निगरानी दल को फिर से सक्रिय कर दिया गया है। एडीएम श्री कुरूवंशी ने बैठक में माननीय सुप्रीम कोर्ट एवं पर्यावरण विभाग के नियम-कायदों की जानकारी देकर इनका अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे के बाद किसी भी हालत में डीजे अथवा अन्य कोई भी ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों के उपयोग की मनाही है। अन्य समयों में अलग-अलग जोन के लिए ध्वनि लिमिट की सीमा निर्धारित की गई है। इन नियमों का पालन करना होगा।

बेहतर होगा की डीजे संचालक एवं मैरिज पैलेस अपने वाहन एवं भवनों में ध्वनि मापक यंत्र लगवा लें ताकि उन्हें जानकारी हो सके कि लिमिट का उल्लंधन नहीं हो रहा है। स्कूल, अस्पताल, कोर्ट एवं कार्यालयों के 100 मीटर की परिधि में शोरगुल करना ही नहीं है। ये साईलेंस जोन के अंतर्गत आते हैं। एसडीएम श्रीकांत वर्मा ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। बच्चों को पढ़ने के लिए शांत वातावरण एवं एकाग्रता की जरूरत होती है। इसलिए नियमों का कड़ाई से पालन सभी को करना होगा। एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि नियम-कायदों को सभी जानते हैं। बेहतर होगा कि सभी पालन कर समाज में शांति का वातावरण बनाये रखने में मदद करें। नियमों को तोड़ने की होड़ से बाज आएं। आरटीओ अमित बेक ने कहा कि डीजे वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जायेगी। नियमानुसार डिलर द्वारा अनुमोदित कराये गये वाहन में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। यह नियमों का उल्लंघन मानकर इस धारा के अंतर्गत भी वाहन का लाईसेंस रद्द किया जायेगा। एडिशनल कमिश्नर निगम श्री जायसवाल ने भी कड़ी चेतावनी दी। मौजूद सभी डीजे एवं मैरिज पैलेस संचालकों ने ध्वनि प्रदूषण के संबंध में नियमों का पालन करने जिला प्रशासन को भरोसा दिया।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...