बिलासपुर

बिलासपुर:- मुकबधिर दिव्यांग छात्रा की हॉस्टल में संदिग्ध मौत…आश्रयदत्त कर्मशाला में सीख रही थी कंप्यूटर, परिजनों ने लगाया प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– तिफरा में संचालित आश्रय दत्त कर्मशाला भवन की छत से गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई है। मामले में कर्मशाला प्रबंधन ने छात्रा को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराकर वहा से नदारत हो गए। इस मामले में समाज कल्याण विभाग के अफसरों ने ना तो मौके पर पहुंचने की जहमत उठाई ना ही परिजनों से मुलाकात की। जिससे अक्रोशित परिजनों ने कर्मशाला प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में मृतिका की बहन प्रिया राज ने प्रबंधन द्वारा गुमराह करने की बात भी कही है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के दिपका थाना क्षेत्र के देवगांव में रहने वाली 18 वर्षीय दिव्यांग पल्लवी राज के परिजनों ने बिलासपुर के आश्रय दत्त कर्मशाला में कंप्यूटर ट्रेनिंग के लिए सितंबर माह में उसका दाखिला कराया था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह छात्रा पल्लवी छत पर बैठकर धूप सेक रही थी। जिसके बाद अचानक उसके साथ क्या हुआ यह किसी को नहीं पता, छोटी बहन को चोट आने की सूचना प्रबंधन द्वारा दी गई। जब बड़ी बहन प्रिया राज सिम्स हॉस्पिटल में पहुंची तो पता चला की दिव्यांग पल्लवी की मौत हो गई है। जिसे सिम्स के शव गृह में भेज दिया गया है। पल्लवी के साथ दुर्घटना कैसे हुई? उसके साथ क्या हुआ यह बताने वाला प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति अस्पताल में मौजूद नहीं था। इधर मामले में कर्मशाला प्रबंधन के अधिकांश जिम्मेदार कर्मचारियों ने तो अपना नंबर ही बंद कर दिया। वही आश्रय दत्त कर्मशाला भवन के संचालन की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग के अफसरो की है जिन्होंने ने भी इस मामले से दूरी बना ली। खबर लिखे जाने तक मामले में समाज कल्याण विभाग के द्वारा कोई उचित जानकारी नही दी गई थी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...