तखतपुर

मोबाइल पर बात करना बनी मौत की वजह…. बस परिचालक गिरकर आया पहिये की चपेट में, हुई दर्दनाक मौत

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – कवर्धा से बिलासपुर की ओर जा रही मां शारदा ट्रेवल्स की एक बस में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें बस परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना ग्राम जरहागांव में हुई, जब एक यात्री को बैठाते समय परिचालक मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह बस से नीचे गिर गया और पिछले पहिए के नीचे आ गया। मिली जानकारी के अनुसार, राममिलन तिवारी, निवासी ग्राम बरेला, बस परिचालक के रूप में कार्यरत था। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब बस ग्राम जरहागांव पहुंची, तो परिचालक एक यात्री को बस में चढ़ाने के दौरान मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान वह यात्री से टकरा गया और संतुलन खो बैठा।

दुर्भाग्यवश, वह बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर तखतपुर थाना प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को रुकवाया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर बस को थाने में खड़ा कराया। हादसे के वक्त बस चालक रोहित कुमार साहू बस चला रहा था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बस क्रमांक CG 10 AQ 7732 को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद बस परिचालकों और यात्रियों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल