जशपुर

बेटी को परेशान करने से रोका तो मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या… एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने दिया वारदात को अंजाम,

रमेश राजपूत

जशपुर – थाना आस्ता क्षेत्र के ग्राम हर्री में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतिका की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाला आरोपी बेटी द्वारा बातचीत नहीं करने से नाराज था। जब मृतिका ने आरोपी को अपनी बेटी को परेशान करने और उससे बातचीत करने से मना किया तो वह आवेश में आ गया। आरोपी ने घर में रखे कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर जानलेवा वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे झारखंड के रायडीह से गिरफ्तार कर लिया। मृतिका की पहचान धनमनी बाई 55 वर्ष के रूप में हुई है। मामले में गिरफ्तार आरोपी अवधेश राम उर्फ गुटका 30 वर्ष ग्राम कोमडो, थाना सिटी कोतवाली जशपुर का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, मृतिका के पति ने 4 सितंबर को थाना आस्ता पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 3 सितंबर को वह दोपहर करीब 11:30 बजे खाना खाने के बाद मवेशी चराने जंगल चला गया था। घर पर उसकी पत्नी धनमनी बाई अकेली थी। शाम करीब 6 बजे जब वह वापस लौटा और घर के अंदर गया तो पत्नी जमीन पर पड़ी मिली।

उसके चेहरे के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट थी और खून निकल रहा था। आवाज देने के बावजूद उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पास ही कुल्हाड़ी पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, वहीं पुलिस ने परिजनों और गवाहों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अवधेश राम कुछ दिन पहले मृतिका के घर आया था और उसका विवाद भी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह अपने ग्राम कोमडो स्थित घर से फरार मिला। तकनीकी टीम की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई, जिसमें उसके झारखंड के रायडीह में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने तत्काल वहां पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और जशपुर लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार उसने बताया कि वह मृतिका की बेटी से एकतरफा प्यार करता था। बातचीत बंद होने और मृतिका द्वारा उसे बेटी को परेशान करने से रोकने पर वह नाराज था। इसी दौरान विवाद बढ़ा और उसने कुल्हाड़ी से धनमनी बाई के सिर पर वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...