रतनपुर

रतनपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई…225 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, महिला कोचिया गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – नये वर्ष की शुरुआत के साथ ही रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 225 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक महिला कोचिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई रतनपुर पुलिस की वर्ष 2026 की पहली बड़ी सफलता मानी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा शराब कोचियों और अन्य नशे के कारोबारियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा एवं एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा विशेष टीम गठित कर अभियान को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में 11 जनवरी 2026 को रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जाली निवासी रामलल्ली मरकाम अपने घर के आंगन में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से संग्रहित कर रखी है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी महिला के घर के आंगन से 225 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे विधिवत जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त आरोपी की निशानदेही पर तालाब के किनारे छिपाकर रखे गए लगभग 20 से 25 डिब्बों में भरे महुआ पास को निकालकर मौके पर ही नष्ट किया गया। वहीं पास बनाने में उपयोग किए जाने वाले लगभग 120 प्लास्टिक के खाली डिब्बों को भी नष्ट किया गया, ताकि भविष्य में अवैध शराब निर्माण को रोका जा सके। गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान रामलल्ली मरकाम पति जितेंद्र मरकाम उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम जाली, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक नरेश गर्ग, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक दिनेश कांत, देवानंद, आकाश डोंगरे तथा महिला आरक्षक अनिषा कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो...