मस्तूरी

मस्तूरी:- घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली की चोरी करने पहुँचा गिरोह….वाहन छोड़ हुए फरार, मामले में आरोपियों की तलाश शुरू,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकारी में बीती रात प्रार्थी चंद्रकुमार निर्णेजक की ट्रैक्टर ट्राली घर के बगल में खड़ी थी, जिसे चोरों का गिरोह ट्रैक्टर इंजन के साथ चोरी करने पहुँचा था, इसी बीच रात 11 बजे घर से बाहर निकले प्रार्थी के भतीजे ने चोरों को ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करते देख लिया, जिसने हल्ला मचाया और परिजनों को जानकारी दी, तब तक चोर भागने लगे, जिनका पीछा करने बाइक से प्रार्थी और अन्य परिजन निकले जिन्हें पता चला कि ट्रैक्टर इंजन के मालिक ईश्वर प्रजापति निवासी भैसो थाना पामगढ एवं उसके अन्य तीन साथी ने मिलकर उनके घर टिकारी से बेद परसदा की ओर करीबन डेढ किलोमीटर आगे रोड किनारे खेत में पुराना ट्रेक्टर ट्राली कीमती 85,000 रूपये जिसमें ट्रेक्टर क्रमांक CG 11 BL 4096 पावर ट्रैक नीला रंग का इंजन लगे हालत में छोडकर भाग गये है, जहाँ रात में ही डायल 112 को काल करके बुलाया गया और घटना स्थल में जाकर सभी ने ट्रैक्टर और इंजन को कब्जे में ले लिया। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने मस्तूरी थाने पर दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने ट्रेक्‍टर क्र CG11BL 4096 पाटर ट्रैक में मालिक ईश्वर प्रजापति एवं अन्य तीन के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल