बिलासपुर

सोने-चांदी की चोरी में लिप्त 4 शातिर चोर गिरफ्तार… बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत एक सराफा दुकान में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना बिल्हा व एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी गया लगभग 23 तोला सोना, 1.6 किलोग्राम चांदी के आभूषण और 4,47,000 रुपये की नगदी बरामद की गई है। कुल जब्ती की कीमत लगभग 26.83 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में संजना साहू उर्फ रेखा तिवारी (36 वर्ष), सीमा साहू (30 वर्ष), अनिता साहू (25 वर्ष) और कोमल साहू (26 वर्ष) शामिल हैं।

सभी आरोपी बहतराई और मोपका, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर के निवासी हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनोहर जायसवाल, संचालक शिवशंकर ज्वेलर्स, बिल्हा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि संजना साहू और अन्य महिलाएं बीते 2-3 वर्षों से उनके दुकान में आभूषण खरीदने आती थीं। व्यापार में लगातार हो रहे घाटे के कारण जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो महिलाओं द्वारा आभूषण चुराने की बात सामने आई।सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा अनिता प्रभा मिंज के दिशा-निर्देश पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 143/25 धारा 305, 3(5), 34 भादंवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।

मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दुकान के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि चोरी के आभूषणों को संजना का पति बाजार में बेच देता था। घटना में प्रयुक्त दो कारें भी जब्त की गई हैं।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू, एसीसीयू निरीक्षक अजहर, प्र.आर. बलराम विश्वकर्मा, आरक्षक संतोष मरकाम, सुमन कश्यप, अविनाश कश्यप, बोधू कुम्हार तथा महिला आरक्षक जिवंती भगत व सुनीता पाटले की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...