बिलासपुर

बिलासपुर:- नए साल का जश्न बदला मातम में…स्कूटी सवार 2 छात्रों को अज्ञात ट्रेलर ने लिया चपेट में, छात्रा की हुई मौके पर मौत,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बुधवार को नए साल में घूमने निकले स्कूटी सवार कॉलेज स्टूडेंटस का भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां 22 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं स्कूटी चला रहे उसके सहपाठी युवक को गंभीर चोट आई है। यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदली पारा का है। जहां अज्ञात ट्रेलर के चपेट में आने से स्कूटी सवार कॉलेज स्टूडेंट की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुलतः बिहार निवासी समीर कुमार जो सेंट्रल यूनिवर्सिटी कोनी में सिविल इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा है जो अपनी सहपाठी मुंबई निवासी निधि यादव के साथ स्कूटी क्रमांक CG 10 EP 5981 में अपने अन्य साथियों के साथ औरापानी जा रहे थे। जहां करीब 11 बजे जैसे ही सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी ढाबा के पास दलदलिहापारा हाईवे रोड मे ओवरब्रिज पहुंचे थे ही की उसी वक्त पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रेलर ने ओवर टेक करने के दौरान स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया। जिससे निधि यादव ट्रेलर के चक्के के चपेट में आ गई। जहा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही समीर कुमार रोड के अलग हिस्सों में स्कूटी के साथ दूर गिर गया। इधर घटना की सूचना पाकर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने तत्काल घायलो को सिम्स हॉस्पिटल भेजा जहां डाक्टरों ने निधि यादव को मृत घोषित कर दिया। वही मामले में समीर कुमार कि शिकायत के बाद सकरी पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...