कोटा

जंगल मे लकड़ी तस्करों का आतंक…डिप्टी रेंजर और कर्मचारियों से मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़, जान से मारने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

कोटा – जंगल मे लकड़ी चोरी को अंजाम दे रहे तस्करो को पकड़ने पहुँची वन विभाग की टीम के साथ आरोपियों ने मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ और जान से मारने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाने का मामला सामने आया है, जिन्होंने डिप्टी रेंजर से मारपीट कर उनकी वर्दी भी फाड़ दी है। मामले की शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार देव सिंह भारद्वाज वन विकास निगम में डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ है जो कोटा परिक्षेत्र के सेमरिया सर्किल के प्रभारी है। बीते 2 जनवरी की सुबह वह अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे, जिन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि शिवतालाब ग्राम सेमरिया के पास कुछ लोग एक पिकअप वाहन क्रमांक सी जी 28 एन 8851 में जंगल की लकड़ी लोड कर रहे है, जिस पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और जांच करने लगी, तभी टम्पाल ध्रुव , दिनेश ध्रुव , अंधियार सिंह उर्फ भुरूवा वहाँ आये और बोलने लगे कि तुम लोग यहां कैसे आये हो, कैसे हमारे पीकप को देख रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगे, जब डिप्टी रेंजर और टीम ने इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट करते हुए हाथ मुक्का तथा डण्डा से हमला कर दिया, उनकी वर्दी भी फट गई, आरोपी यही नही रुके उन्होंने जान से मार देने की धमकी देते हुये डण्डा एवं कुल्हाडी लेकर उन्हें दौड़ाया, जिससे सभी ने किसी तरह जान बचाकर जंगल तरफ भागे और वहां से थाना पहुँचे, जहाँ प्रार्थी डिप्टी रेंजर देवसिंह भारद्वाज की रिपोर्ट पर पुलिस ने टम्पाल ध्रुव , दिनेश ध्रुव , अंधियार सिंह उर्फ भुरूवा के खिलाफ धारा 121(1)-BNS, 132-BNS, 221-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी, जिन्होंने तत्काल घेराबंदी कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश