रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में 230 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान, सर्वाधिक 70 मरीज राजधानी से तो न्यायधानी सहित 20 जिलों में मिले अन्य पॉजिटिव… प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 6000 के करीब

रमेश राजपूत

रायपुर– भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं , जिनमें कुल 1192915 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 28732 व्यक्तियों की मृत्यु भी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 260227 सैम्पल की जांच की जा चुकी है , जिसमें 5968 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई , जिनमें अब तक कुल 4230 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है और 1709 मरीज सक्रिय हैं। प्रदेश में बुधवार को नए 230 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 70 मरीज मिले है, वही सुकमा से 36 , दुर्ग से 28 , कांकेर से 15 , जांजगीर – चांपा से 13 , मुंगेली से 11 , बीजापुर व रायगढ़ से 09-09 , बिलासपुर से 07 , गरियाबंद व बस्तर से 06-06 , नारायणपुर से 05 , बेमेतरा व महासमुंद से 03-03 , राजनांदगांव , बालोद , कोण्डागांव से 02-02 , सुरजपुर , सरगुजा व जशपुर से 01-01 शामिल है। पॉजीटिव पाए गए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है, इनके अलावा बीती रात नए 07 ( दुर्ग से 04 व बिलासपुर से 03 ) कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई थी। 

राजधानी के बाद अब न्यायधानी में भी संपर्क में आने वाले हो रहे संक्रमित….फिर मिले 10 पॉजिटिव

न्यायधानी में बुधवार को भी 10 मरीजों की पहचान कोरोना पॉजिटिव के रूप में की गई है, जिनमें दो महिला 13 और 20 वर्ष एवं एक पुरुष 38 वर्ष मस्तूरी से तो एक पुरुष 21 वर्ष बिल्हा से संक्रमित मिला है, वही 3 पुरुष 25, 30 और 52 वर्ष एवं 3 महिला 24,26 और 17 वर्ष बिलासपुर शहर के दयालबंद, देवरीखुर्द, कतियापारा से मिले है वही कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने वाली दो स्टॉफ नर्स भी पॉजिटिव आई है, वहीँ सिविल सर्जन के पुत्र जो सोनोग्राफी सेंटर का संचालन करते है उनकी रिपोर्ट भी बुधवार को पॉजिटिव मिली है। सभी मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। जिन्हें कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...