छत्तीसगढ़

रायगढ़ में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने रैली का हुआ आयोजन…धीरे-धीरे जन जागरुकता मुहिम पहुँच रही पूरे प्रदेश में, अपोलो अस्पताल प्रबंधन का सराहनीय प्रयास,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़- कैंसर जागरूकता मुहिम लगातार प्रदेश के अलग अलग जिलों में संचालित किया गया। इसी कड़ी में अपोलो कैंसर सेंटर बिलासपुर के तत्वाधान में रायगढ़ जिले में भी विशाल कैंसर जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त रैली में 800 से अधिक लोगो ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

इस दौरान कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सार्थक मोहरिर ने बताया कि कैंसर पर जीत संभव है अगर सही समय पर जांच और संपूर्ण इलाज कराया जाए, इसके लिए उन्होंने कहा कि स्वयं की जांच और किसी भी असमान्य लक्षण होने पर विशेषज्ञ की सलाह ली जाए तो कैंसर के भयावह परिणाम से निजात पाने की जानकारी साझा की गई। इस दौरान सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने महिलाओं में होने वाले कैंसर के विरुद्ध अपोलो कैंसर सेंटर की जागरूकता मुहिम को सराहनीय बताया एवं प्रारंभिक जांच एवं उपचारों में देर नहीं करने पर जोर दिया है।इस दौरान मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार चंद्रवंशी ने अपोलो कैंसर सेंटर के साथ कैंसर जागरूकता को समाज के हर कोने तक पहुंचाने के लिए सबकी सहभागिता और सजगता की अपील की और इस कार्यक्रम में 200 से अधिक मितानिनों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर अपोलो कैंसर सेंटर बिलासपुर के अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता मुहिम देश के हर हिस्से में अपोलो कैंसर सेंटर द्वारा चलाया जा रहा है और छत्तीसगढ़ के हर जिले में व्यापक कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन अपोलो कैंसर सेंटर बिलासपुर करने के लिए प्रतिबद्ध है। अपोलो कैंसर सेंटर न केवल कैंसर के संपूर्ण इलाज की सुविधा प्रदान करता है साथ साथ अपने सामाजिक दायित्वों का भी संपूर्ण निर्वहन कर रहा है। आज की इस विशाल रैली में रायगढ़ के राष्‍ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय कॉर्डिनेटर प्रोफेसर डॉ. सुशील इक्का,  जिला कॉर्डिनेटर भोजराज पटेल  एवं कैडेट्स, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय शर्मा एवं सचिव  के साथ समस्त सदस्यों , विप्र फाउंडेशन महिला विंग,लायंस क्लब के अध्यक्ष रामनिवास मोडा, रोटरी क्लब, सिंधी समाज, मराठी समाज, ओपी जिंदल वूमेन क्लब, ब्रह्मकुमारीज आध्यात्मिक संगठन, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एवं रायगढ़ के मितानिनों, और अपोलो के विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारीयों की सहभागिता रही। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान विप्र फाउंडेशन रायगढ़ की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार